पॉडकास्ट में इन्दौर ख्यात मॉडल कुणाल ने रखी बेबाकी से अपनी राय


कुछ दिनों पहले रिलीज़ हुए पॉडकास्ट मे अनसेड क्रिएशन के साथ इन्दौर के चहेते मॉडल, एक्टर एवं विधानसभा अध्यक्ष पं कुणाल पंचोली बतौर गेस्ट नज़र आए। कुणाल ने अपनी स्पिरिचुअल जर्नी के बारे में काफी कुछ कहा और सभी को एकता का संदेश देकर धर्म से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं ब्राह्मणों को पूजा का महत्व बताया। कुणाल ने कहा वे काफी ज़्यादा स्पिरिचुअल है। ब्राह्मण होने के नाते शुरू से ही उन्हें शास्त्रों एवं पूजा पाठ में रुचि रही है। आज कितना भी पेक स्कैंड्यूल 

क्यों ना हो, वे पूजा पाठ के लिए समय निकालते ही है। इसके साथ कुणाल ने कई चीजों पर बात की। उनके एक्टिंग, मॉडलिंग करियर से मिली लोकप्रियता के बारे मे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सफलता और नाम रातों रात नहीं मिलता, इसके लिए उन्होंने भी कई वर्ष दिए हैं और स्ट्रगल भी किया है, जब वे स्ट्रगल 
करते थे तो उन्हें बहुत कम लोग सपोर्ट करते थे, वहीं जब नाम हुआ तो पराए भी अपने हो गए, तो जिंदगी का यही सच है, इंडस्ट्री में न्यू कमर्स के लिए कुणाल ने कहा कि आपको खुद पर भरोसा एवं गलत व सही की समझ होनी चाहिए। तभी आप समझदारी से हर सिचुएशन को हैंडल कर पाएंगे। इसी के साथ ही कुणाल ने कई चीजों पर खुलकर बात की और अपनी राय रखी।

Post a Comment

0 Comments