“नवरात्रि के पावन दिनों में आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप। इंदौर के चिड़ियाघर के सामने हनुमान मंदिर परिसर

नवरात्रि के पावन दिनों में आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप। इंदौर के चिड़ियाघर के सामने हनुमान मंदिर परिसर में लगे बंगाली क्लब के गरबा पंडाल में नॉनवेज स्टॉल पर विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया। विवाद बढ़ने पर अंततः यह स्टॉल हटा दिया गया। पूरी रिपोर्ट…”
पंडाल, हनुमान मंदिर, बंगाली क्लब, हटाया जा रहा नॉनवेज स्टॉल)
“नवरात्रि के नौ दिनों में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार मांस, मछली और मदिरा के सेवन पर रोक रहती है। लेकिन चिड़ियाघर के सामने संयोगितागंज थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर परिसर में लगे बंगाली क्लब के गरबा पंडाल में मांस-मछली के स्टॉल लगाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया।
बताया जा रहा है कि बंगाली क्लब के अंदर हनुमान जी, गणेश जी और शिव-पार्वती की मूर्तियां विराजमान हैं। ऐसे में यहां मांस और मछली की बिक्री को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई।
सूचना मिलते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता सुमित हार्डिया और उनके साथी मौके पर पहुंचे और क्लब संचालकों को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो।

विवाद और विरोध बढ़ता देख आयोजकों ने हनुमान मंदिर परिसर से चिकन, मटन और मछली के स्टॉल हटवा दिए।”

हिंदू संगठनों का कहना है कि धार्मिक स्थल पर आस्था के विपरीत गतिविधियां स्वीकार्य नहीं होंगी। आयोजकों ने फिलहाल स्टॉल हटाकर विवाद शांत करने की कोशिश की है।”

Post a Comment

0 Comments