इंदौर के समारोह परिसर खंडवा रोड पर पांच दिवसीय गरबे का आयोजन
मुंबई से फिल्म स्टार ,इंदौर जक्शन की अभिनेता अनिरुद्ध प्रताप सिंह एवं डायरेक्टर आर्यन रमन जी पधारे।
नवरात्री के पावन दिनों में गरबा महोत्सव पाटीदार समाज इंदौर महानगर समारोह परिसर खंडवा रोड पर पांच दिवसीय गरबे का आयोजन किया गया।गरबे में बाहर से पधारे हुए अतिथियों का पाटीदार समाज इंदौर समारोह परिसर के द्वारा मंच पर स्वागत अभिनंदन किया गया।नवरात्री के गरवा समारोह परिसर पर मुंबई से फिल्म स्टार ,इंदौर जक्शन के अभिनेता अनिरुद्ध प्रताप सिंह एवं डायरेक्टर आर्यन रमन जी पधारे।पाटीदार समाज के द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया गया।अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि पाटीदार समाज वह समाज है जिसने सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे महान इंसान को दिया
पाटीदार समाज बहुत मेहनती ओर ईमानदार समाज है।अनिरुद्ध प्रताप सिंह एवं डायरेक्टर आर्यन रमन ने इंदौर जक्शन मूवी के द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन एवं एक्सीडेंट रोकने के लिए अच्छा संदेश दिया है।अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि इंदौर जक्शन मूवी में हमने सर्वप्रथम गणेश जी खजराना को दिखाए है। आप हमारी मूवी देखे दिसम्बर में रिलीज होगी।हमें आपका स्नेह और आशीर्वाद मिले ।पाटीदार समाज इंदौर महानगर समारोह परिसर के द्वारा इतना स्नेह मान सम्मान मिला ,इसके लिए पाटीदार समाज का आभारी रहूंगा।
इस मौके पर पाटीदार समाज इंदौर महानगर संयोजक : मनोहर पाटीदार,संतोष पाटीदार पन्ना स्वीट्स,प्रकाश जाविया ,
जेपी पाटीदार,अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार ,लीलाधर वकील शालग्राम पाटीदार ,प्रभु सर ,मुकेश मारुति,अलकेश सेलिया,
हिमत पाटीदार,अमन पाटीदार,बालकिशन पाटीदार दीपक पाटीदार,रमेश गोठी ,चमन डोगरे, धर्मेन्द्र हॉस्टल,ओर राजेश पाटीदार पत्रकार और समस्त पाटीदार समाज इंदौर महानगर उपस्थित हुए।
0 Comments