खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त दल की कार्यवाही

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त दल की कार्यवाही में चार सैंपल लिए 
मक्सी में खराब फरियादी आटे की शिकायत  पर खाद्य विभाग की कार्यवाही
शाजापुर //कलेक्टर ॠजु बाफना के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए, आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण सामग्री की सुगम उपलब्धता के मद्देनजर जांच अभियान चलाया जा रहा है खाद्य सुरक्षा पुलिस एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल के साथ निरीक्षण कर आज 2 अक्टूबर को नितिन पांचाल की खराब हरियाली आटे के उपयोग से परिवार के  6  लोगों के बीमार होने संबंधी शिकायत की जांच मैं मोदी ट्रेडिंग कंपनी मक्सी से खुले में विक्रय किए जा रहे फरीयाल मोरधन  का आटा, राजगीर सवा भंगार एवं सिंघाड़ा आटा चार सामग्री के नमूने सैंपल लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रशिक्षण प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं दोनों पक्षों से घटना के संबंध में कथन लिए गए जांच रिपोर्ट मैं उल्लेखित, अपराध के अनुसार सक्षम न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया जाएगा ग्राहकों के लिए सुझाव है कि  फूड पाॅइजनिंग की घटना की जानकारी तत्काल स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस को तत्काल सूचित करें एक खाद्य सामग्री पर पैकिंग निर्माण तिथि तथा बेस्ट बिफोर / बाय डेट देकर ही खरीदें फूड लाइसेंस के साथ फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड भी लगाने साफ सफाई रखना खाद्य सामग्री ढक कर रखना ढक्कन युक्त डस्टबिन का उपयोग करें खरीदी बिक्री का रिकॉर्ड रखने के लिए नोटिस दिया

Post a Comment

0 Comments