इंदौर के रालामंडल बायपास पर शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार नेक्सॉन कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे
में
मध्य प्रदेश के कद्दावर आदिवासी नेता और पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर और एक अन्य युवक मनसिंधु की मौके पर ही मौत हो गई. कार में सवार अनुष्का नाम की युवती गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
0 Comments